उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस को कंट्रोल करने के लिए लगातार शासन प्रशासन की टीमें लोगों को जागरूक कर रहीं हैं। बावजूद इसके लोग मान नहीं रहे हैं। मामला चंदौली जिले का है, जहां मतगणना का जायजा लेने सैयदराजा नेशनल इंटर कॉलेज पहुंचे एसपी ने कई लोगो के मास्क ना हो की वजह से चालान काटे। इन्हीं में एक शिक्षक भी शामिल थे, जिन्होंने मास्क नहीं लगा रखा था। बड़ी बात ये है कि टीचर जी बिना मास्क घूमते के साथ साथ ये पाठ पढ़ा रहे थे कि उन्होंने बहुत पढ़ाई की है। ऐसे में एसपी ने उनका 11 हजार का चालान कटवाया।
एसपी को गिना रहे थे उपलब्धियां
जानकारी के मुताबिक, चंदौली जिले में बलहनी ब्लाक के मतगणना स्थल नेशनल इंटर कॉलेज सैयदराजा पर एसपी पहुंचे तो बाहर भारी भीड़ जुटी थी। एसपी ने कोतवाल लक्ष्मण पर्वत को कड़ी फटकार लगाई। सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन के आरोप में 12 लोगों पर एक-एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। जबकि शिक्षक बिना नंबर की बाइक पर बिना मास्क दिखे तो एसपी ने पूछताछ की।
हालांकि शिक्षक ने पहले तो गलती स्वीकार की। एसपी ने कहा कार्रवाई तो होगी। इसी में शिक्षक बाेल पड़े आइएम एमएससी, पीएचडी। यह सुनते ही एसपी भड़क गए और एसएचओ को निर्देश दिया कि नंबर न होने पर दस और मास्क न लगाने पर एक हजार का जुर्माना तत्काल काटें। एसपी के तेवर देख शिक्षक ने चुप्पी साध ली। एसएचओ ने उन्हें 11 हजार का चालान थमा दिया।
यूपी पुलिस ने शेयर किया वीडियो
इस पूरे वाकिये का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर हो रहा है। वहीं यूपी पुलिस ने भी ये वीडियो शेयर किया है। इस पर कैप्शन लिखा है कि, आप प्राइमरी पास हों या एम.एस.सी. पीएचडी, कोरोना को इससे कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है और मास्क के बारे में ‘नियम सेम रहेगा’ !#UPPCares #MaskUpIndia #Mask4All
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )












































