लखनऊ के PGI से युवती गायब! इरशाद अली पर युवती को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण कराने और सीरिया ले जाने का आरोप

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एसजीपीजीआई और पारा थाना क्षेत्र से सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने पुलिस प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। एक मामले में 21 वर्षीय युवती के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई है, जबकि दूसरे मामले में शादी का झांसा देकर शोषण और धर्म परिवर्तन के दबाव के आरोप लगाए गए हैं। दोनों मामलों की जांच पुलिस कर रही है।

एसजीपीजीआई परिसर से 21 वर्षीय युवती लापता

पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित एसजीपीजीआई आवासीय परिसर में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी 21 वर्षीय बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों के मुताबिक, युवती 21 मई 2026 को नौकरी के सिलसिले में तेलीबाग के बी-2 मार्केट गई थी, लेकिन उसके बाद घर वापस नहीं लौटी। परिवार का कहना है कि युवती की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई हैं और फुटेज को जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

Also Read:प्यार, धोखा और धर्मांतरण! ‘सौरभ’ बनकर लड़कियों को जाल में फंसाता था शोएब, फोन चैट्स से हुआ बड़ा खुलासा

इरशाद अली पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

पीड़ित परिवार ने इरशाद अली नामक युवक पर युवती को अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, आरोपी का परिवार से पहले से परिचय था और वह अक्सर घर आता-जाता था। परिवार का दावा है कि रक्षाबंधन के दिन युवती ने उसे राखी भी बांधी थी।

आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि बाद में युवक युवती को फोन पर परेशान करने लगा और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें भी बना लीं। परिवार का यह भी कहना है कि विरोध करने पर आरोपी ने युवती को सीरिया भेजने की धमकी दी थी। इसके अलावा, एक डॉक्टर पर भी आरोपी की मदद करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Also Read:लखनऊ: डॉ. रमीज की बढ़ीं मुश्किलें! KGMU धर्मांतरण केस में जमानत याचिका खारिज

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप

दूसरा मामला पारा थाना क्षेत्र का है, जहां एक युवती ने जुबैर अंसारी और उसके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान उसका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया गया और आर्थिक शोषण भी किया गया।

धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का भी आरोप

एफआईआर में यह भी आरोप लगाया गया है कि युवती पर धर्म परिवर्तन करने, कलमा पढ़ने और नमाज अदा करने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

Also Read: आगरा धर्मांतरण कांड में बड़ा खुलासा , जन्नत का लालच, ब्रेनवॉश की साजिश, 10 में से 6 आरोपी पहले थे हिंदू

पुलिस कर रही दोनों मामलों की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में दर्ज शिकायतों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)