UP: उत्तर प्रदेश के बहराइच जनपद में लगातार जंगली जानवरों के हमले बढ़ते जा रहे हैं इस दौरान जंगली जानवर लगातार हमलावर हो रहे हैं बताया जा रहा है कि बहराइच के सुजौली थाना क्षेत्र में तेंदुए के हमले में एक बालिका की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक और 22 वर्षीय युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है तेंदुए के लगातार बढ़ते ताबड़तोड़ हमले से ग्रामीण दहशत में है. ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा की मांग की वह इस दौरान वन विभाग पर लापरवाही के आप भी लग रहे हैं क्योंकि लगातार तेंदुए के ताबड़तोड़ हमले बढ़ते जा रहे हैं.
पूरा मामला सुजौली थाना क्षेत्र का जहां पर अंशिका पुत्री ओम प्रकाश 7 वर्ष अपने घर के बरामदे में सो रही थी देर रात अचानक पहुंचे तेंदुए ने अंशिका को जबड़े में पकड़ कर उठा लिया और वहीं से लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित रामनयन प्रजापति के खेत की तरफ लेकर भाग गया जिसके बाद ग्रामीणों में हाहाकार मच गया काफी संख्या में इकट्ठे हुए ग्रामीण गन्ने के खेत में पहुंचे और बालिका की तलाश शुरू की काफी देर तक तलाश करने के बाद बालिका का शव क्षत विक्षत हालत में गन्ने के खेत में मिला है.
वहीं सूचना पाकर मौके पर सुजौली पुलिस और ग्राम प्रधान सुजौली भी पहुंचे, बालिका का शव देखकर परिजनों में हाहाकार मच गया है इस दौरान मौके पर मौजूद परिजन पोस्टमार्टम के लिए नहीं मान रहे थे ग्राम प्रधान और पुलिस टीम समझाते हुए पोस्टमार्टम के लिए मनाया वहीं ग्रामीणों ने इस दौरान वन विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं.
ग्रामीणों के मुताबिक घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित पारस पुरवा गांव में भी 22 वर्षीय प्रियंका पर तेंदुए ने हमला कर दिया तेंदुए के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में चल रहा है इसके बाद भी वन विभाग नहीं चैत रहा है.
इस घटना के कुछ देर बाद तेंदुए ने अंशिका पर भी हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई ग्राम प्रधान सुजौली राजेश गुप्ता ने वन विभाग से पिंजड़ा लगाने की मांग की है.











































