Home Crime फतेहपुर: ‘वंदेभारत’ ट्रेन पर पथराव करने वाला आरोपी गिरफ्तार

फतेहपुर: ‘वंदेभारत’ ट्रेन पर पथराव करने वाला आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से भारत देश के हाई स्पीड ट्रेन ‘वंदेभारत’ एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल, 12 मार्च को कुछ शरारती तत्वों ने वंदेभारत एक्सप्रेस पर पथराव किया था. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपी ने ट्रेन पर पत्थबाजी करने की बात स्वीकार की है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.


Also Read: सीएम योगी के नाम का बनाया फर्जी ट्विटर अकाउंट, केस दर्ज


आरोपी के अन्य साथियों की तलाश में जुटी जीआरपी

जानकारी के अनुसार बीते 12 मार्च को ‘वंदेभारत’ ट्रेन में हुए पथराव के बाद से जीआरपी लगातार कॉम्बिंग में लगी हुई थी. इस दौरान जीआरपी को सफलता मिली और एक बार फिर वंदेभारत ट्रेन पर पथराव करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस उसके एक अन्य साथी की तलाश कर रही है. फतेहपुर के एसओ जीआरपी आर पी सरोज ने बताया कि वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना के बाद ट्रेन को सकुशल पास कराने के लिए ट्रैक पर गश्त बढ़ा दी गई थी. इसी दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.


Also Read: बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान- नहीं लड़ेंगी लोकसभा चुनाव


आरोपी ने स्वीकारा अपना गुनाह

मिली जानकारी से पता चला है कि गिरफ्तार युवक खागा कोतवाली के छीमी गांव का है. जिसका नाम चंदन कुमार है. एसओ जीआरपी ने बताया कि चंदन ने पूछताछ में स्वीकारा कि 12 मार्च को उसने वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव किया था. आज भी वह साथी के साथ ट्रेन में पत्थर फेंकने जा रहा था, तभी पुलिस के हत्थे चढ़ गया.


Also Read: Video: कांग्रेस विधायक ने पास बैठने आई महिला सरपंच को कुर्सी से उठाया, बोलीं- जाकर जमीन पर बैठो


( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )