जमीनी विवाद में हत्या के प्रयास के आरोपी दो गिरफ्तार, डंडे बरामद

गोरखपुर। जनपद में अपराध नियंत्रण के अभियान के तहत थाना झंगहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी के डंडे भी बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 228/2026 धारा 191(2), 109(1), 115(2) भा.न्या.सं. से संबंधित अभियुक्त जितेन्द्र पासवान और रामप्रीत पासवान को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्त मूल रूप से जनपद देवरिया के निवासी हैं और वर्तमान में झंगहा क्षेत्र में रह रहे थे।

Also Read : बरेली में साप्ताहिक बाजार जाते युवक पर जानलेवा हमला, तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

घटना 26 अप्रैल 2026 की है, जब जमीनी विवाद को लेकर अभियुक्तों ने वादी और उसके परिजनों पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। आरोप है कि धारदार हथियार और रॉड से मारपीट की गई, जिससे गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना झंगहा में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।