चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद

गोरखपुर। जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत थाना बड़हलगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, मु0अ0सं0 163/2026 धारा 109 भा.न्या.सं. से संबंधित अभियुक्त वसीम राईन उर्फ गुड्डू पुत्र जब्बार निवासी कसाब मोहल्ला लालगंज थाना बड़हलगंज को गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में 4/25 आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई गई है।

Also Read : बरेली में साप्ताहिक बाजार जाते युवक पर जानलेवा हमला, तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

घटना 25 अप्रैल की बताई जा रही है, जब वादी अपने भाई के साथ बातचीत कर रहा था। उसी दौरान अभियुक्त ने अकारण विवाद शुरू कर दिया और विरोध करने पर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, अभियुक्त का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

https://youtu.be/3gZPn8ym2hM?si=SKiQpursjzBhBPUe