गोरखपुर। राप्ती इको पार्क (एकला बांधा) की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए नगर आयुक्त द्वारा बैठक कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में इको पार्क में 10 सफाई कर्मचारियों की स्थायी ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया गया। साथ ही मैकेनिकल स्वीपिंग मशीन से एकला बांधा रोड की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा गया।
Also Read : बरेली में साप्ताहिक बाजार जाते युवक पर जानलेवा हमला, तीन नामजद आरोपियों पर मुकदमा दर्ज
अतिक्रमण पर सख्ती बरतते हुए प्रवर्तन दल को इको पार्क गेट के आसपास से अतिक्रमण हटाने और पार्क के अंदर भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। मुख्य अभियंता को पार्क के अंदर अनावश्यक प्रवेश रोकने के लिए सभी अतिरिक्त रास्तों को बंद करने तथा एकला बांधा रोड पर दोनों ओर हाइट बैरियर लगाने को कहा गया।
सुरक्षा के मद्देनजर इको पार्क और आसपास की सड़कों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करने के निर्देश भी दिए गए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पार्क में समय-सारिणी (टाइमिंग) का बोर्ड लगाने और आगंतुकों को पार्क की संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने के लिए जागरूक करने पर भी जोर दिया गया।










































