Video: मेरठ में बीजेपी नेता की गुंडई, दारोगा को रेस्टोरेंट में बुरी तरह पीटा

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पुलिसकर्मी से बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। पूरा मामला मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के दिल्ली-देहरादून बाईपास का है। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के एक रेस्टोरेंट में महिला अधिवक्ता और दारोगा से कहासुनी के बाद रेस्टोरेंट के मालिक ने जमकर हंगामा किया और दारोगा की पिटाई कर दी। दारोगा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

बीजेपी पार्षद ने की दारोगा की पिटाई

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मेरठ जिले के थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र में बीजेपी पार्षद का एक रेस्टोरेंट है। सूत्रों ने बताया कि इस रेस्टोरेंट में दारोगा और महिला अधिवक्ता से किसी बात पर कहासुनी होने के बाद बीजेपी पार्षद उनसे बदसलूकी करने लगा। इस दौरान बीजेपी पार्षद के साथ रेस्टोरेंट में मौजूद व्यक्ति ने महिला अधिवक्ता से भी बदसलूकी की है।

 

Also Read : संभल : एनकाउंटर के दौरान ‘ठांय-ठांय’ करने वाले दारोगा को इनाम देगी यूपी पुलिस

 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि बीजेपी पार्षद पहले तो दारोगा के साथ धक्कामुक्की करता है इसके बाद वो दारोगा को थप्पड़ मारने लगता है। वहीं, महिला अधिवक्ता जब बीच-बचाव करने की कोशिश करती हैं तो उनके साथ भी बदसलूकी की जाती है।

 

Also Read : यूपी: पुलिसकर्मियों के लिए अच्छी खबर, गृह जनपद के पास मिल सकती है तैनाती

 

वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से सत्ता के नशे में चूर बीजेपी पार्षद ने दारोगा को बुरी तरह पीटा। दारोगा को धक्का देकर गिरा दिया गया। इस दौरान यूपी  पुलिस के दारोगा के साथ जमकर गालीगलौच भी की गई है।

 

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )