मिर्जापुर: यूपी के मिर्ज़ापुर में गुरुवार को तड़के पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो शातिर स्नैचर को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार स्नैचर भदोही और सोनभद्र जिले के बताएं गए हैं। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को भोर में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व सीओ नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली कटरा पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
10 सितंबर 2026 को भोर में कोतवाली कटरा पुलिस जान्हवी तिराहे पर चेकिंग कर रहीं थी कि इसी दौरान बाइक सवार 2 नवयुवकों को रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों नवयुवक बिना रुके तेज गति से दुधनाथ तिराहा होते हुए नटवा की तरफ भागने लगे, जिनकी दोनों तरफ से घेरा बन्दी की गयी तो दोनों गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किये कि तभी मुस्तैद पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई।
इसमें एक को गोली लगी, जो गिरकर कराहने लगा तथा दूसरा पैदल भागने का प्रयास किया जिसे घेर कर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पास जाकर देखा गया तो एक युवक जो गिरकर कराह रहा था उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। जिसका नाम पता पूछा गया तो उसने सद्दाम उर्फ लखेन्दर (34 वर्ष) पुत्र जलालुद्दीन निवासी खुटहनियां थाना कर्मा जनपद सोनभद्र बताया, जिसकी जामा तलाशी ली गई।
उसके पास से 1 देशी तमंचा, 1 जिन्दा व 1 खोखा कारतूस .315 बोर तथा पैन्ट की जेब से पीली धातू की चेन बरामद हुआ व दूसरे से नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम फिरोज आलम पुत्र कल्लू उर्फ कमालुद्दीन निवासी वार्ड नंबर-10 गडही मोहल्ला चौधरी नगर घोसिया थाना औराई जनपद भदोही 30 वर्ष बताया। जिसके पास से 1 अदद देशी तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ व घटना में प्रयुक्त बाइक संख्या UP63BK0713 मौके पर ही गिरी हुई हालत में मिली। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल मीरजापुर भिजवाया गया जहां उसकी स्थिति सामान्य है।
पकड़े गए बदमाशों द्वारा बताया गया कि 1सितंबर 2026 को उन दोनों द्वारा टीवीएस राईडर बाइक से नटवा तिराहे के पास से एक बाइक सवार बुर्जुर्ग महिला के गले से चैन छीन कर भाग गये थे। उसी छीनी हुई चैन का कुछ टुकडा अभी उन लोगों के पास से बरामद हुआ है। पुलिस की के मुताबिक पकड़े गए सद्दाम उर्फ लखेन्दर का आपराधिक इतिहास है।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )



















































