बहराइच में सरकारी तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटाया गया, जेसीबी से गिराई गई दीवार

बहराइच: जनपद की नानपारा तहसील क्षेत्र में प्रशासन ने सरकारी तालाब की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जेसीबी की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई शुक्रवार को पुलिस बल की मौजूदगी में की गई।

जानकारी के अनुसार, नानपारा कोतवाली क्षेत्र के रजवापुर गांव में कुछ लोगों द्वारा सरकारी तालाब की भूमि पर पक्की दीवार बनाकर कब्जा कर लिया गया था। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी शिकायत एसडीएम प्रकाश सिंह से की थी। इसके बाद एसडीएम नानपारा के द्वारा शिकायत की जांच करवाई गई थी

Also Read: UP: 43 लाख की जमीन धोखाधड़ी में वांछित आरोपी गिरफ्तार, रुपये मांगने पर दी थी जान से मारने की धमकी

शिकायत की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने जेसीबी से अवैध रूप से निर्मित दीवार को पूरी तरह ध्वस्त कर सरकारी भूमि को कब्जामुक्त कराया।

उप जिलाधिकारी नानपारा ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वाले स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)