रायबरेली: लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. भदोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत जमालपुर नानकारी ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार पल्सर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया और शव को कब्जे में ले लिया.
जानकारी के अनुसार, जनपद फतेहपुर के हथगाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मऊपारा गांव निवासी उत्तम सिंह पुत्र रवींद्र सिंह अपने एक अज्ञात साथी के साथ पल्सर मोटरसाइकिल से रायबरेली की तरफ से प्रयागराज की ओर जा रहे थे. दोपहर करीब 1:15 बजे जैसे ही वे जमालपुर नानकारी ओवरब्रिज पर पहुंचे, तभी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई.
Also Read; UP: बारिश बनी हादसे की वजह! डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोग घायल
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक चालक उत्तम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई.घटना की सूचना मिलते ही भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
भदोखर थाना प्रभारी राकेश चंद्र आनंद ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया. मृतक के परिजनों को दुर्घटना की सूचना दे दी गई है. शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते है



















































