Fatehpur: सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार के घर पहुंचा और परिजनों से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
पढ़िए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी
सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह यादव, सांसद नरेश उत्तम पटेल और वरिष्ठ नेता संतोष द्विवेदी के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल के सामने परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए अपना आक्रोश जाहिर किया। परिजनों ने मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि छात्र की मौत बेहद गंभीर मामला है। पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जांच में जो भी दोषी मिले, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। किसी भी दोषी को बचाने का प्रयास नहीं होना चाहिए।
छात्र की मौत को लेकर उठ रहे सवालों के बीच सपा प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पार्टी उनकी आवाज मजबूती से उठाएगी।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

















































