गोंडा: जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए पति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किए जाने और हत्या का आरोप लगाया है।
बुलेट मोटरसाइकिल की मांग को लेकर होता था विवाद
जानकारी के अनुसार, बुक्कनपुर निवासी अमृता यादव ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी बेटी वंदना देवी की शादी करीब डेढ़ साल पहले बक्सरिया ग्रांट बनकटवा निवासी विसमभर उर्फ लालमन यादव से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी और इसी को लेकर वंदना को मानसिक व शारीरिक रूप से परेशान किया जाता था।
मारपीट के बाद हुई संदिग्ध मौत
परिजनों का आरोप है कि 18 जून को वंदना देवी के साथ मारपीट की गई, जिसके बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिवार ने इसे दहेज हत्या बताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।
पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अजीत कुमार रजक और क्षेत्राधिकारी मनकापुर उदित नारायण पालीवाल की निगरानी में खोड़ारे पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान विसमभर उर्फ लालमन यादव, मोहन यादव और अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।
Also Read: पैर कुर्सी पर, मोबाइल हाथ में! अमेठी में एडीओ पंचायत मनोज चौधरी की कार्यशैली पर उठे सवाल
साक्ष्य जुटाने के बाद न्यायालय भेजे गए आरोपी
पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए, जिसके बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तारी के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.













































