‘पहले दारू पिलाई फिर सेक्स किया और फिर i – Pill…’, लखनऊ SGPGI की रेजिडेंट डॉक्टर को शादी का झांसा देकर डॉ. सचिन गुप्ता ने किया रेप

लखनऊ: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGI) में एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने अपने ही सहकर्मी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक महिला रेजिडेंट डॉक्टर, जो SGPGI में एमडी कर रही हैं, महिला रेजिडेंट डॉक्टर ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के डॉक्टर सचिन गुप्ता ने पहले उनसे दोस्ती की और फिर शादी का वादा कर प्रपोज किया और उनके करीब आया। महिला का कहना है कि वह उसके झांसे में आ गईं और दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने।

जबरन संबंध और नशे का आरोप

पीड़िता के अनुसार, शुरुआत के बाद आरोपी ने नियमित रूप से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। हर बार संबंध बनाने से पहले वह उन्हें शराब पिलाता था और ऑनलाइन दवाएं मंगवाकर उन्हें लेने के लिए मजबूर करता था।

धोखा और बदनामी का आरोप

पीड़िता का कहना है कि बाद में उन्हें पता चला कि आरोपी के कई अन्य महिलाओं से भी संबंध हैं। जब उन्होंने इस बारे में सवाल किया, तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद उसने कैंपस में उनके बारे में अफवाहें फैलाकर उन्हें बदनाम करना शुरू कर दिया।

Also Read: ‘पैसे और ‘जन्नत’ का लालच…’, KGMU में पकड़े गए 12वीं पास डॉक्टर हस्साम अहमद मामले में चौंकाने वाले खुलासे

FIR के बाद आरोपी फरार

पीड़िता की शिकायत पर लखनऊ के पीजीआई कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। FIR दर्ज होने के बाद आरोपी डॉक्टर कथित रूप से फरार हो गया है और पिछले कुछ दिनों से कैंपस में नजर नहीं आया।

जबरदस्ती और धमकी का आरोप 

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने जबरन संबंध बनाए, अप्राकृतिक यौन संबंध के लिए दबाव डाला, शराब पिलाई और गर्भनिरोधक दवाएं जबरदस्ती खिलाईं। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और जातिसूचक गालियां भी दी गईं।

मानसिक दबाव और आत्महत्या की कोशिश

लगातार तनाव और सामाजिक अपमान के कारण पीड़िता अवसाद में चली गईं। उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर 2025 में उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन उनके दोस्तों ने समय रहते उन्हें बचा लिया।

Also Read: हिंदू छात्राओं पर टारगेट…. KGMU में पकड़े गए 12वीं पास ‘डॉक्टर’ हस्साम अहमद मामले में चौंकाने वाले खुलासे

न्याय के लिए कई जगह गुहार

पीड़िता ने 24 फरवरी 2026 को पुलिस में शिकायत की। इसके बाद उन्होंने विशाखा कमेटी, वन स्टॉप सेंटर और महिला आयोग से भी मदद मांगी, लेकिन उन्हें कहीं से राहत नहीं मिली। अंततः लंबी कोशिशों के बाद मामला दर्ज हुआ।

सामाजिक अलगाव और करियर पर असर

पीड़िता का कहना है कि वह पढ़ाई में हमेशा अव्वल रही हैं, लेकिन इस घटना के बाद सहकर्मी उनसे दूरी बना रहे हैं। इससे उनके मानसिक स्वास्थ्य और करियर दोनों पर नकारात्मक असर पड़ा है।

पुलिस की कार्रवाई जारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी की तलाश जारी है और उसके दिल्ली स्थित पते पर भी दबिश दी जाएगी। मामले की जांच चल रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)