विरासत गलियारा निर्माण कार्य का निरीक्षण, नई पाइपलाइन डालने के निर्देश

गोरखपुर। शहर में चल रहे विरासत गलियारा निर्माण कार्य का आज नगर आयुक्त अनिल ढींगरा और नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान पीडब्ल्यूडी एवं जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ थवई पुल से अलीनगर चौराहे तक निर्माणाधीन कार्यों का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त ने निर्देशित किया कि थवई पुल से अलीनगर चौराहे तक नई पाइपलाइन डाली जाए और पुरानी पाइपलाइन को बंद कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न उत्पन्न हो और जल आपूर्ति सुचारु रूप से बनी रहे।

Also Read : चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत

अधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ-साथ गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने के निर्देश दिए। साथ ही, आमजन को होने वाली असुविधा को न्यूनतम रखने पर भी जोर दिया गया।

इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे और उन्हें कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

Also Read : मथुरा में शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम