मथुरा में शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

मथुरा : राया थाना क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने घर का इकलौता सहारा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, राया के गांव खिरारी निवासी अभिषेक (22) बीती रात एक शादी समारोह में शामिल होने गया था। देर रात वह बाइक से घर वापस लौट रहा था। तभी रास्ते में तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसा इतना भीषण था कि अभिषेक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर में शव घर पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Also Read : ‘मेरी लाश पापा छू भी ना पाएं…’, कानपुर में वकील प्रियांशु श्रीवास्तव की पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद मौत

बताया गया है कि अभिषेक माता-पिता का इकलौता पुत्र था। कुछ समय पूर्व उसके पिता पप्पू का निधन हो चुका था, जिसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधों पर आ गई थी। मृतक आश्रित कोटे से उसे श्री गांधी इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी पद पर नौकरी मिली थी।

अभिषेक अपनी मां के साथ-साथ पूरे परिवार का आर्थिक सहारा था। उसकी असमय मौत से परिवार की अंतिम उम्मीद भी टूट गई है।श्री गाँधी इंटर कालेज के प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह, हरदम सिंह ने कर्मी की असमय मौत पर शोक सबेदना व्यक्त की।

Also Read : चूल्हे की ‘चिंगारी’ बनी काल, छप्पर में सो रहे 3 साल के मासूम की जिंदा जलकर मौत