फर्जी दस्तावेज से जमीन बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई

गोरखपुर। थाना चिलुआताल पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष चिलुआताल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना चिलुआताल में दर्ज मुकदमा संख्या 130/26 से संबंधित अभियुक्त विनोद सिंह और अनिल यादव को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read : मथुरा में शादी से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर वादी की जमीन को धोखाधड़ीपूर्वक बेच दिया था। पीड़ित की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान विनोद सिंह पुत्र परशुराम सिंह निवासी ग्राम रामूडीहा थाना एम्स जनपद गोरखपुर तथा अनिल यादव पुत्र राधेश्याम यादव निवासी नारायनपुर थाना एम्स जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष सूरज सिंह, उपनिरीक्षक अजय, कांस्टेबल महेश चौबे, कांस्टेबल अनिल यादव और कांस्टेबल सचिन्द्र शाह शामिल रहे।

Also Read : ‘मेरी लाश पापा छू भी ना पाएं…’, कानपुर में वकील प्रियांशु श्रीवास्तव की पांचवीं मंजिल से कूदने के बाद मौत