Jaunpur: जौनपुर के मछलीशहर क्षेत्र में गुरुवार को भीम आर्मी के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ पहुंचे, जहां उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में बड़ी संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी। मंच से चंद्रशेखर आजाद ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए चुनावी मैदान में उतरने की बात कही।
जानिए मामले से जुड़ी पूरी जानकारी
जनसभा के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। चंद्रशेखर आजाद ने अपने संबोधन में संगठन की राजनीतिक भूमिका और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी रणनीति के संकेत दिए। उनके चुनाव लड़ने के ऐलान के बाद मछलीशहर की सियासी फिजा में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल की तैनाती के साथ कार्यक्रम स्थल और आसपास के इलाकों में निगरानी रखी गई। अब चंद्रशेखर आजाद के इस ऐलान के बाद बड़ा सवाल यही है कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मछलीशहर की सियासत किस करवट बैठेगी और उनके मैदान में उतरने से चुनावी समीकरण कितने बदलेंगे?
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

















































