Muzaffarnagar: पूर्व फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर द्वारा फिल्म पद्मावत के जौहर दृश्य पर सवाल उठाते हुए एक कार्यक्रम में विवादित बयान दिया गया था। जिसको लेकर राजपूत समाज में खासा नाराजगी देखने को मिल रही है। जिसके चलते पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में तो शुक्रवार को राजपूत स्वाभिमान मंच के द्वारा एक मीटिंग कर स्वरा भास्कर के ऊपर इनाम तक की घोषणा कर दी गई है, जिसमें कहा गया है कि जो भी कोई योद्धा स्वरा भास्कर को थप्पड़ मारेगा उसे प्रति थप्पड़ पांच हज़ार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
जानिए क्या है पूरा मामला?
यही नहीं बल्कि अब तो राजपूत स्वाभिमान समाज वकीलों से सलाह मशवरा कर स्वरा भास्कर के ऊपर मुकदमा तक दर्ज कराने की बात कर रहा है। दरसअल, पूर्व अभिनेत्री स्वरा भास्कर के बयान से राजपूत समाज में खास नाराजगी है, जिसको लेकर अब ये लग रहा है कि स्वरा भास्कर की मुश्किलें आने वाले समय में ओर बढ़ सकती है। राजपूत स्वाभिमान मंच के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर कुलदीप सिंह का कहना है कि कुंवर कुलदीप सिंह प्रदेश अध्यक्ष राजपूत स्वाभिमान मंच हमने एक महिला है स्वरा भास्कर पूर्व अभिनेत्री और जो विकृत मानसिकता की अभिनेत्री है। उसने पहले भी सनातन के प्रति गलत बयान दिए हैं। अब फिर उसने जो हमारे वीरांगनाएं हैं पूरे राजस्थान की खासकर राजपूत जाति की जो जौहर करती थी। उनके खिलाफ बहुत गंदा तीन-चार दिन पहले उन्होंने बयान दिया है।
आज उसके ही सिलसिले में हम खड़े हुए हैं क्योंकि वह ये नहीं जानती कि जौहर क्या होता है। जौहर होता है अग्नी स्नान जब सैनिक राजा लोग दुश्मन का हमला होता है वह देखते हैं कि हम जीत नहीं पाएंगे हम संख्या में कम है लेकिन वह झुकता नहीं फिर भी अपने किले का दरवाजा खोलकर मुगलों की सेना से या दुश्मनों की सेना से लड़ने के लिए निकलते हैं उन्हें पता होता है कि बलिदान होगा। उनकी रानीया पत्नियों ये सब देखती हैं कि बलिदान तो होगा ही वह जिंदा अग्नि स्नान करती है और अग्नि में जलकर भस्म हो जाती है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)


















































