मथुरा : मथुरा के वृन्दावन मेँ आज कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और उप नेता प्रमोद तिवारी पहुंचे जहाँ पूर्व विधायक प्रदीप माथुर सहित स्थानीय कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे जहाँ उन्होंने बांके बिहारी मंदिर मेँ दर्शन और पूजा करते हुए भक्ति भाव अपनी श्रद्धा के साथ देश मेँ मिटते हुए संविधान की रक्षा करने की गुहार लगाई.
जिसके वाद मीडिया से बातचीत करते हुए बोले की आज जिस तरह से भाजपा सरकार यानि मोदी और अमित शाह के द्वारा संबिधान को समाप्त करने की कोशिश की जा रही है उसे सिर्फ कांग्रेस ही बचा सकती है क्यों की इनके मसूबों से सिर्फ कांग्रेस ही लड़ सकती है छेत्रिय दल सिर्फ कांग्रेस के सहयोग मेँ आकर ही बच सकते है
वहीं प्रमोद तिवारी ने बोला की जिस तरह से बंगाल, आशाम, सहित कई राज्यों मेँ चुनाव जीता है वहां सिर्फ लोकतंत्र की हत्या करके ही चुनाव जीता गया है और जिस शुबेंधु अधिकारी को लेकर मोदी जी मज़ाक बनाते थे रिश्वत लेते हुए वीडियो दिखाकर आज उसी भ्रस्टाचारियो के साथ सरकार बनाई है.
Also Read : ‘6 नए मंत्रियों की एंट्री, दो मंत्रियों का बढ़ा कद…’, यूपी में योगी कैबिनेट विस्तार
वहीं अब 2029 तक आप देखना संघ और भाजपा दोनों के फूट सामने आएगी क्यों की मोदी अमित शाह बिना संघ और भाजपा के नेताओं को दरकिनार करके बाहर से आये लोगों को मुख्यमंत्री बना रहे है जिससे यही दीखता है की 2029 से पहले मोदी प्रधानमंत्री पद से हटा दिए जायेंगे.













































