लखनऊ। अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा/दान गबन मामले की जांच कर रही तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी रिपोर्ट उत्तर प्रदेश सरकार को सौंप दी है। SIT ने अपनी प्रारंभिक जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट अपर मुख्य सचिव (गृह) संजय प्रसाद को सौंप दी है।
SIT ने पूरी की प्रारंभिक जांच
SIT ने राम मंदिर ट्रस्ट में चढ़ावे की राशि, दानपात्रों की गिनती, जमा प्रक्रिया और लेखा-जोखा की जांच की थी। रिपोर्ट में जांच के दौरान सामने आए तथ्यों, जिम्मेदारियों और आगे की संभावित कार्रवाई के सुझाव शामिल किए गए हैं।
अब राज्य सरकार रिपोर्ट का विस्तृत अध्ययन कर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगी।
मामले की पृष्ठभूमि
राम मंदिर में चढ़ावा राशि के गबन और हेराफेरी के आरोपों के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) गठित किया था। SIT टीम ने हाल ही में राम जन्मभूमि परिसर का दौरा कर ट्रस्ट पदाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत पूछताछ की थी।
Also Read : Ram Mandir Trust से Champat Rai की बिदाई तय! अनिल मिश्रा-गोपाल की होगी छुट्टी
अब क्या होगा?
रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार रिपोर्ट में दिए गए सुझावों के आधार पर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों या अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। सूत्रों के अनुसार, रिपोर्ट में कुछ गंभीर वित्तीय अनियमितताओं का जिक्र भी किया गया है।












































