UP: जुमे की नमाज को लेकर मुजफ्फरनगर में हाई अलर्ट, मस्जिदों से लेकर संवेदनशील इलाकों तक पुलिस की कड़ी निगरानी

UP: मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई है। पुलिस अधिकारी लगातार विभिन्न क्षेत्रों में गश्त कर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

जुमे की नमाज के मद्देनजर प्रमुख मस्जिदों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ाई गई है। अराजक तत्वों और संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ड्रोन कैमरों और CCTV कैमरों के जरिए भी निगरानी की जा रही है।

Also Read: UP: 5 लाख के चेक के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा!

पुलिस के साथ-साथ डॉग स्क्वायड को भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया है। अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल जनपद में शांति व्यवस्था बनी हुई है और पुलिस लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर हालात का जायजा ले रही है।

SSP संजय कुमार वर्मा ने लोगों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली सामग्री पोस्ट करने वालों को सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Also Read: बंटवारे के विवाद में सगे भाइयों में खूनी संघर्ष, तीन घायल,चार पर मुकदमा दर्ज

पुलिस प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह या अराजक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

बाइट- संजय कुमार वर्मा, SSP मुजफ्फरनगर

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)