UP: पाक्सो समेत गंभीर धाराओं में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय

सुल्तानपुर: थाना कुड़वार पुलिस ने पाक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया।

पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुल्तानपुर विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कुड़वार की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना एवं विवेचना के आधार पर आरोपी धर्मेन्द्र कोरी पुत्र श्याम लाल, निवासी ग्राम सत्तिन कटावां, थाना कुड़वार, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 26 वर्ष को गिरफ्तार किया।

Also Read: UP: 5 लाख के चेक के लिए बिजली के पोल पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा!

पुलिस के मुताबिक वादी के प्रार्थना पत्र के आधार पर 11 मार्च 2026 को थाना कुड़वार में मु0अ0सं0 0063/2026, धारा 137(2) बीएनएस के तहत धर्मेन्द्र कोरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान मामले में धारा 87 एवं 64(1) बीएनएस तथा धारा 5/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।

अभियुक्त की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने 11 सितंबर 2026 को उसे उत्तरदहां मार्ग, थाना कुड़वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक रणजीत सिंह तथा कांस्टेबल सुधीर राजपूत, थाना कुड़वार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)