UP: भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के तहत जौनपुर में महत्वपूर्ण बैठक एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री युवा मोर्चा विकास ओझा ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी मदद करना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ जनसेवा के कार्यों में जुटें।
उन्होंने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और जनहितकारी कार्यक्रमों को लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बैठक में सेवा गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष विनय सिंह, परविंद चौहान, अमित श्रीवास्तव, अजय सरोज, नीरज मौर्य, जिला मंत्री संतोष मिश्र, डॉ. देवी प्रसाद सिंह, राजकेशर पाल, धर्मेंद्र मिश्रा, राजेश गुप्ता, सुधांशु सिंह, विकास शर्मा, अंशु कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष रीता जायसवाल, घनश्याम यादव, अमित पाठक, नरेंद्र उपाध्याय, रागिनी सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
















































