UP: वाराणसी में गोतस्कर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली, कंटेनर से 30 गोवंश बरामद

UP: वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और कथित गोतस्कर के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मौके से एक कंटेनर बरामद किया, जिसमें करीब 30 गोवंशीय पशु पाए गए।

वाहन चेकिंग के दौरान भागने लगा कंटेनर चालक

पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई 2026 को रामनगर थाना क्षेत्र की भीटी चौकी पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से आ रहे एक ट्रेलर को रोकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन रोकने के बजाय तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया तो टेंगरा मोड़ कट के पास पुलिस की घेराबंदी देखकर एक व्यक्ति कंटेनर से उतरकर भागने लगा।

Also Read: बलिया एनकाउंटर: गवाह हत्याकांड का फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल, तमंचे समेत गिरफ्तार

झाड़ियों में छिपकर पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, आरोपी विश्वसुंदरी पुल के नीचे झाड़ियों की ओर भाग गया। पुलिस टीम ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। खतरा देखते हुए पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर गिर पड़ा।

घायल आरोपी को अस्पताल भेजा, कंटेनर से मिले गोवंश

मुठभेड़ में घायल आरोपी की पहचान मुहम्मद एजाज पुत्र हाकिम मियां, निवासी हरनाही लक्ष्मीनिया, थाना बद्दूराज, जिला मुजफ्फरपुर (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तत्काल उपचार के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहीं, कंटेनर की तलाशी में करीब 30 गोवंशीय पशु बरामद हुए, जिन्हें सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया।

Also Read: UP: फतेहपुर में पुलिस एनकाउंटर, रेप केस का वांछित आरोपी ओवैश रजा गिरफ्तार, अवैध हथियार भी बरामद

गोतस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बरामद कंटेनर को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार, पूरे गोतस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है और फरार ट्रेलर चालक की तलाश जारी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)