UP: बहराइच जिले में एक अनोखा मामला सामने आया है। रामगांव थाना क्षेत्र के गढ़वा नौतला गांव निवासी युवक बब्लू को खेत में धान की पौध रोपाई के दौरान सांप ने डस लिया।घटना के बाद घबराने के बजाय युवक ने हिम्मत दिखाई और जिस सांप ने उसे काटा था, उसे पकड़कर दूध की बाल्टी में बंद कर लिया। इसके बाद परिजन युवक को उसी बाल्टी के साथ इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे।
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में जैसे ही लोगों ने बाल्टी के अंदर जिंदा सांप देखा, वहां कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। सुरक्षा बरतते हुए डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों ने तुरंत युवक का इलाज शुरू किया।फिलहाल युवक का इलाज जारी है और उसकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Also Read: प्रेमी संग मिलकर पति को सांप से डसवाया! पुलिस ने खोली मेरठ मर्डर मिस्ट्री
विशेषज्ञ डॉक्टर के मुताबिक बरसात का मौसम है जिसके चलते निचले इलाकों में पानी भर जाता है जिससे गर्मी की तलाश में सांप घरों की ओर घुसने लगते हैं इसलिए अपने घर के आसपास साफ सफाई रखें और सांप के काटने पर तत्काल इलाज के लिए डॉक्टर के पास जाएं, रात्रि में घर से बाहर निकलते समय हाथ में टॉर्च अवश्य रखें।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)
















































