मुरादाबाद: आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के जिला कार्यालय मानसरोवर कॉलोनी में मंगलवार को सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बिलारी विधानसभा क्षेत्र से बहुजन समाज पार्टी छोड़कर आए हाजी मो. नजारुल उर्फ मुखिया ने आजाद समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
पार्टी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, हाजी मो. नजारुल उर्फ मुखिया ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना सांसद एडवोकेट चंद्रशेखर आजाद के संघर्षों और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर संगठन में शामिल होने का फैसला लिया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने पार्टी की नीतियों और विचारधारा को पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा के साथ जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर आजाद समाज पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री एवं मुख्य मंडल प्रभारी पुष्पेंद्र राणा, प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी रमेश कुमार गंधर्व, प्रदेश सचिव एवं मंडल प्रभारी बाबू शराफत अली, जिला अध्यक्ष सुमित कुमार, मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा एडवोकेट सचिन चौधरी, जिला प्रभारी प्रदीप सिंह उर्फ दिलावर, बिलारी विधानसभा अध्यक्ष मलखान सिंह, जिला महासचिव मोर्चा सत्तार भाई और जिला प्रभारी युवा मोर्चा एडवोकेट शिवम सागर सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने हाजी मो. नजारुल उर्फ मुखिया का स्वागत किया। पदाधिकारियों ने कहा कि नए लोगों के पार्टी से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रो. सुमित कुमार ने कहा कि संगठन लगातार लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी दिनों में संगठन को बूथ और विधानसभा स्तर तक मजबूत करने की अपील की।















































