UP: आम के हरे-भरे पेड़ों को दबंगों ने काटा, लगभग 300 से अधिक पेड़ काटे, वन क्षेत्रीय अधिकारी बोले- 180 पेड़ों की परमिशन है

बिजनौर: बिजनौर जनपद के थाना अफजलगढ़ क्षेत्र के कादराबाद इलाके कृष्ण मंदिर के पास में फल देने वाला एक विशालकाय आम का बाग शान से खड़ा था।दबंगों ने इस हरे-भरे बाग को उजाड़ दिया। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 300 से अधिक आम के हरे पेड़ काट दिए हैं जबकि वन क्षेत्रीय अधिकारी नगीना प्रदीप कुमार का कहना है कि 180 पेड़ों की परमिशन है।

Also Read: बलिया में डबल मर्डर का खुलासा, पत्नी और दृष्टिहीन बेटी की हत्या का मास्टरमाइंड निकला पति, दो साथियों संग गिरफ्तार

स्थानीय लोगों का आरोप है कि भूमाफियाओं और लकड़ी के ठेकेदारों की साठगांठ से यह अवैध कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है। पेड़ काटने के बाद लकड़ी को ठिकाने लगाने के लिए तेज रफ्तार ट्रैक्टरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।पेड़ सिर्फ लकड़ी नहीं हैं, यह हमारा जीवन हैं। आम का पेड़ तो हमारी ग्रामीण संस्कृति और आर्थिकी का भी अहम हिस्सा है। लेकिन अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। अगर समय रहते इन दबंग भूमाफियाओं के पर नहीं कतरे गए, तो आने वाली पीढ़ियां शुद्ध हवा के लिए तरस जाएंगी।

Also Read: बिजनौर: SIR और मतदाता सूची को लेकर सपा ने उठाए सवाल, CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सवाल बड़ा है- क्या प्रशासन इन दबंगों पर सख्त कार्रवाई करेगा या यूं ही मूकदर्शक बनकर हरियाली का कत्ल देखता रहेगा। ग्रामीणों का कहना है कि हमारी मांग है कि दोषियों पर तुरंत पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हो और जब्ती की कार्रवाई की जाए।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)