UP: नहर में दिखी अज्ञात लाश, देखते ही मचा हड़कंप… महिला का शव होने की आशंका

जौनपुर‌: जौनपुर‌ के मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पुराऊपुर गांव के पास शारदा सहायक खंड-39 नहर में ग्रामीणों ने एक अज्ञात शव देखा। नहर के पानी में शव दिखाई देने की खबर कुछ ही देर में पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

ग्रामीणों की नजर नहर में पड़े शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। नहर के अंदर दिखाई दे रहा शव अर्धनग्न अवस्था में है और प्रथम दृष्टया महिला का होने की आशंका जताई जा रही है। शव की हालत देखकर आसपास के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं।

Also Read: UP: शिवालिक में तेज बारिश से घाड़ की नदियां उफान पर, कई गांवों का संपर्क कटा

हालांकि, अभी तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी है और यह भी साफ नहीं है कि शव नहर में कहां से आया। पुलिस अब शव को बाहर निकलवाने की कार्रवाई के साथ उसकी पहचान कराने में जुटी है। आसपास के थानों से संपर्क कर हाल के दिनों में लापता महिलाओं की जानकारी भी जुटाई जा सकती है।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि नहर में मिला यह शव किसका है? महिला की मौत कैसे हुई और वह नहर तक कैसे पहुंची? इन सवालों का जवाब पुलिस की जांच और शव की पहचान के बाद ही सामने आएगा।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)