गोंडा : नगर कोतवाली क्षेत्र में गुरुवार को 17 वर्षीय किशोरी का शव घर से कुछ दूरी पर स्थित एक बाग में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी.
पुलिस के अनुसार, किशोरी के गले पर फंदे जैसे निशान मिले हैं. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने पोस्टमार्टम के लिए डॉक्टरों का पैनल गठित करने के साथ पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए हैं.
पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. फिलहाल सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी.
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)












































