सीतापुर : अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा और जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर सियासत तेज हो गई है. कांग्रेस का आरोप है कि भगवान राम के दर्शन और तथ्यों की जानकारी लेने जा रहे पार्टी प्रतिनिधिमंडल को पहले ही नजरबंद कर दिया गया. इस मुद्दे पर सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने भाजपा सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाया और कहा कि जनता इसका जवाब 2027 के विधानसभा चुनाव में देगी.
अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा और जमीन घोटाले के आरोपों को लेकर कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस का कहना है कि पार्टी का प्रतिनिधिमंडल भगवान राम के दर्शन करने और मामले की जानकारी लेने अयोध्या जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही नेताओं को नजरबंद कर दिया गया. इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताते हुए कांग्रेस नेताओं ने सरकार की कार्रवाई पर सवाल उठाए. इस बीच सीतापुर से कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार लोकतांत्रिक मूल्यों का सम्मान नहीं कर रही है और जनता इसका जवाब वर्ष 2027 में देगी.
उन्होंने कहा “यह लोकतंत्र की हत्या है. कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल भगवान राम के दर्शन करने जा रहा था, लेकिन उसे नजरबंद कर दिया गया. सरकार जनता और विपक्ष की आवाज़ दबा रही है. अयोध्या में राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा और जमीन घोटाले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. जनता 2027 में इसका जवाब देगी.”















































