Uttar Pradesh : मछुवारों के जाल में मछली की जगह फंसा बोरी से भरा पासपोर्ट, हैरानी, पुलिस छानबीन में जुटी

मीरजापुर : जिले के कछवां स्थित मितई के तुलापुर इलाके में मंगलवार को उस समय खलबली मच गई, जब तालाब में मछली पकड़ गए ग्रामीणों को एक बोरी मिली। बोरी खोलने पर उसमें कंकड़-पत्थरों के साथ 26 पासपोर्ट बरामद हुए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की।

ग्रामीणों का कहना है कि लगभग एक सप्ताह पहले इसी इलाके से चार अन्य पासपोर्ट भी मिले थे, जिन्हें ग्राम प्रधान के पास सुरक्षित रखा गया है।बताया गया कि बरामद पासपोर्टों में से एक पासपोर्ट इसी गांव के एक व्यक्ति का निकला।ग्रामीणों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि अगले दिन सभी पासपोर्ट थाने पर जमा करा दिए जाएं। इसपर ग्रामीणों का कहना है कि घटना के बाद थाने से कोई अधिकारी या पासपोर्ट बनाने वाली कोई टीम इसे लेने नहीं आई । बताया कि यदि वे स्वयं थाने जाएंगे, तो दिहाड़ी मजदूरी का कार्य करने वाले लोगों को ही गवाह बना दिया जाएगा।ऐसे में मेहनत मजदूरी करने वाले लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित होगी।

ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि जब इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई तो बरामद दस्तावेज़ लेने की जिम्मेदारी पुलिस स्वयं क्यों नहीं निभा रही।यह पासपोर्ट किसके है किस मकसद से बनवाते जा रहे थे यह जांच के बाद ही पता चलेगा फिलहाल पुलिस भी ग्रामीणों के कंधे पर बंदूक रखकर काम कर रही है। ग्रामीणों की माने तो इसके पीछे कोई संगठित गतिविधि तो नहीं है।जिसने इतनी बड़ी संख्या में पासपोर्ट बनवाया हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)