उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक बार फिर फिल्मी अंदाज में ‘शोले’ फिल्म का नजारा देखने को मिला है। यहां एक नाबालिक प्रेमी अपनी जिद पूरी करवाने के लिए जान जोखिम में डालकर बिजली के हाई टेंशन टावर पर चढ़ गया। इस हाई वोल्टेज ड्रामे ने न केवल स्थानीय लोगों के होश उड़ा दिए, बल्कि पुलिस प्रशासन के भी पसीने छुड़ा दिए।
घटना बांसडीह कोतवाली थाना क्षेत्र के देवड़ी गांव के समीप की बताई जा रही, इस हाई वोल्टेज ड्रामे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल ही रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक प्रेमी अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था और लगातार उस पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। जब नाबालिक प्रेमिका ने इस मांग को सिरे से नकार दिया, तो प्रेमी ने अपनी बात मनवाने के लिए फिल्मी रास्ता अपनाया। गुस्से और जिद में आकर वह गांव के पास स्थित एक हाईटेंशन बिजली के टॉवर पर चढ़ गया और हंगामा शुरू कर दिया।
Also Read: आगजनी, पत्थरबाजी और गाड़ियों में तोड़फोड़…’, नोएडा में कर्मचारियों की सैलरी वॉर!
नाबालिक प्रेमी अपनी प्रेमिका पर शादी का दबाव बना रहा था, जिससे इनकार करने पर उसने यह कदम उठाया। सूचना मिलते ही बांसडीह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारी लगातार लड़के को नीचे उतारने के लिए समझाने-बुझाने लगें। टॉवर के नीचे भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई इस हाई वोल्टेज ड्रामा को देख हैरान था। हाईटेंशन टावर पर चढ़ना जानलेवा साबित हो सकता था जिसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन कड़ी नजर रखे हुए थी।
आप को बता दें कि बलिया में इस तरह का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले भी जिले में इस तरह के प्यार और जिद के मामले सामने आ चुके हैं जहां प्रेमी या प्रेमिका अपनी मांग मंगवाने के लिए ऊंचे स्थानों या टावरों पर चढ़कर हंगामा कर चुके है। घण्टो चले से इस हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार पुलिस ने किसी भी तरह से समझा बुझा कर लड़के को टॉवर से नीचे उतार लिया। जिसके बाद हर किसी ने राहत की सांस ली।














































