अमूल दूध ने देशभर में दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है। नई दरें 14 मई से लागू होंगी। कंपनी ने प्रति लीटर दूध पर 2 रुपये तक की बढ़ोतरी की है, जिसका असर आम उपभोक्ताओं की रसोई पर देखने को मिलेगा। बढ़ी हुई कीमतें सभी प्रमुख दूध श्रेणियों पर लागू की जाएंगी।
बढ़ती लागत बनी वजह
कंपनी के अनुसार, पशुओं के चारे, पैकेजिंग सामग्री और परिवहन खर्च में लगातार वृद्धि हो रही है। इन बढ़ती लागतों के कारण डेयरी उद्योग पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव पड़ा है। इसी को ध्यान में रखते हुए दूध के दाम बढ़ाने का फैसला लिया गया है, ताकि उत्पादन और आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित न हो।
किसानों के हितों को ध्यान में रखकर फैसला
अमूल ने अपने बयान में कहा कि मूल्य वृद्धि का उद्देश्य दूध उत्पादक किसानों और डेयरी नेटवर्क को आर्थिक नुकसान से बचाना है। कंपनी का कहना है कि किसानों को उचित भुगतान सुनिश्चित करने और दुग्ध उत्पादन को स्थिर बनाए रखने के लिए यह कदम जरूरी हो गया था।














































