सरकारी स्कूलों व पंचायत भवनों में चोरी करने वाला गैंग पकड़ाया, 9 आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर : जनपद के थाना पीपीगंज पुलिस ने सरकारी विद्यालयों और पंचायत भवनों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के 9 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 3.10 लाख रुपये मूल्य का चोरी का सामान बरामद किया है।

प्रेस वार्ता में किया गया खुलासा

पुलिस लाइन स्थित व्हाइट हाउस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक उत्तरी ज्ञानेंद्र सिंह ने पूरे मामले का खुलासा किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज अनुराग सिंह भी मौजूद रहे।

गिरोह का modus operandi

गिरफ्तार अभियुक्त रात के समय सुनसान सरकारी भवनों को निशाना बनाते थे। वे दरवाजों की कुंडी काटकर अंदर घुसते और गैस सिलेंडर, एलईडी टीवी, कंप्यूटर, प्रिंटर जैसे कीमती सामान चुराकर बाजार में बेच देते थे। यह गैंग लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था।

इन दो घटनाओं से खुलासा हुआ

– 8 अप्रैल 2026 : प्राथमिक विद्यालय ताललिखिया से गैस सिलेंडर, चूल्हा, राशन सामग्री और लोहे के एंगल चोरी हो गए थे।
– 22 मई 2026 : बैरघट्टा पंचायत भवन में दरवाजे की कुंडी काटकर कंप्यूटर सेट और प्रिंटर चुरा लिया गया था।

दोनों मामलों में थाना पीपीगंज में अलग-अलग मुकदमे दर्ज थे, जिनकी जांच के दौरान पूरा गिरोह पकड़ा गया।

Also Read : नकली नोट बनाने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्त

1. रमेश उर्फ सूईत
2. अनिल
3. प्रवीण यादव
4. सन्नी गौड़
5. गंगा सागर मद्देशिया
6. गोपीचंद मद्देशिया
7. बाल मुकुन्द उर्फ मक्कू
8. यशपाल उर्फ मुन्ना यादव
9. शेषमणि निषाद

इनमें से कई अभियुक्तों के खिलाफ पहले से चोरी, लूट और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।

बरामदगी

पुलिस ने इनके कब्जे से 5 गैस सिलेंडर, 4 एलईडी टीवी, 1 एचपी मॉनिटर, 1 यूपीएस, 1 कीबोर्ड व माउस, 1 प्रिंटर और 1 मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद सामान थाना सहजनवां और थाना कैम्पियरगंज के अन्य चोरी के मामलों से भी जुड़ा है।

पुलिस का दावा

पुलिस अधीक्षक उत्तरी ने कहा कि इस गिरोह की गिरफ्तारी से क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों की चोरी पर अंकुश लगेगा। अन्य संबंधित मामलों की जांच भी तेज कर दी गई है।

थाना पीपीगंज में मुकदमा संख्या 117/26 और 175/26 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा के लिए पुलिस की सख्ती को दर्शाती है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)