कुशीनगर : कुशीनगर जिले में एक बड़े फ्रॉड नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर फर्जी नौकरी और स्किल डेवलपमेंट ट्रेनिंग का झांसा देकर लाए गए 453 नेपाली नागरिकों को बरामद किया है।
फर्जी कंपनी में ठगी का खेल
कसया थाना क्षेत्र के मथौली स्थित विन्सपायर वर्ल्ड कंपनी (WINSPIRE WORD COMPANY) के नाम पर यह फ्रॉड नेटवर्क चलाया जा रहा था। कंपनी ने नेपाली नागरिकों को आकर्षक नौकरी और ट्रेनिंग का लालच देकर कुशीनगर बुलाया था। प्रति व्यक्ति से मेम्बरशिप के नाम पर 7 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की वसूली की गई थी।
नेपाल सरकार को सुपुर्द
यूपी पुलिस ने सभी 453 नेपाली नागरिकों को नेपाल के भैरहवा बॉर्डर पर नेपाल सरकार को सौंप दिया। नेपाल एंबेसी ने भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार का इस कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया है।
Also Read – Uttar Pradesh: सुरीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी के जेवरात समेत दो युवक गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
कुशीनगर पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। फ्रॉड नेटवर्क के मास्टरमाइंड्स की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पीड़ितों को कौशल विकास (Skill Development) के नाम पर ट्रेनिंग दी जा रही थी, लेकिन वास्तव में यह ठगी का जाल था।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कंपनी ने भारी भरकम प्रचार कर सैकड़ों नेपाली युवाओं को कुशीनगर बुलाया था।
यह कार्रवाई मानव तस्करी और अंतरराष्ट्रीय फ्रॉड नेटवर्क के खिलाफ यूपी पुलिस की सख्ती को दर्शाती है। पुलिस अब कंपनी से जुड़े लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।














































