डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्थापित होगा ‘इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया, फिल्म एंड मॉस कम्युनिकेशन’, प्रो. हर्ष सिन्हा होंगे निदेशक

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय रोजगारपरक शिक्षा और मीडिया जगत की आधुनिक जरूरतों को देखते हुए एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। विश्वविद्यालय परिसर में इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया, फिल्म एंड मॉस कम्युनिकेशन’ (IMFC) की स्थापना की जाएगी। रक्षा अध्ययन विभाग के प्रोफेसर हर्ष कुमार सिन्हा को इस नव-स्थापित संस्थान का निदेशक नामित किया गया है।

यह संस्थान  ‘फोर-पिलर मॉडल’ पर काम करेगा, जिसमें कोर जर्नलिज्म, फिल्म मेकिंग, स्ट्रेटेजिक कम्युनिकेशन (पीआर एवं विज्ञापन) और डिजिटल मार्केटिंग को एक छत के नीचे लाया जाएगा। इसका उद्देश्य पूर्वी उत्तर प्रदेश के छात्रों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर के मीडिया उद्योग के आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित करना है।

नवनियुक्त निदेशक प्रो. हर्ष कुमार सिन्हा रक्षा एवं स्त्रातेजिक अध्ययन विषय के प्रतिष्ठित अध्येता होने के अलावा  करीब तीन दशकों तक बीबीसी और इंडिया टुडे जैसे वैश्विक मीडिया संस्थानों के लिए भी योगदान करते रहे है।1995 में एक विशेष समाचार श्रृंखला के लिए उन्हें ‘द्वारका प्रसाद अग्रवाल राष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान’ से भी नवाजा जा चुका है। उन्होंने बीबीसी, भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), डबलिन यूनिवर्सिटी तथा यूरोपीय यूनियन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित मीडिया एकेडमिक्स संबंधी प्रशिक्षण भी प्राप्त किया है तथा इग्नू एवं राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालयों में लंबे समय तक काउंसिलर भी रहे हैं।

Also Read: UP: सपा का अनोखा प्रदर्शन, खून से लिखा पीएम मोदी को पत्र, गाय को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मां

प्रो सिन्हा पूर्व में विश्वविद्यालय के मानद ग्रंथालयी, क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष, विश्वविद्यालय के मीडिया एवं जनसंपर्क अधिकारी रह चुके हैं और वर्तमान में प्रवेश प्रकोष्ठ के निदेशक का भी दायित्व निर्वहन कर रहे हैं।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)