मिर्जापुर: रेलवे यात्रियों के सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय सांसी गैंग के खिलाफ जीआरपी मिर्जापुर को बड़ी सफलता मिली है। जीआरपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सांसी गैंग के चार शातिर सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के पांच मोबाइल फोन, सोने की दो अंगूठियां, चांदी की तीन पायल और 4,900 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार 27 जुलाई 2026 को पुलिस महानिदेशक रेलवे श्री प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक रेलवे श्री एन. कोलांजी तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे श्री प्रशांत वर्मा के निर्देशन में रेलवे स्टेशन, ट्रेनों और सर्कुलेटिंग एरिया में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रयागराज श्री अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण में जीआरपी मिर्जापुर की टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।
चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लंबे समय से सक्रिय सांसी गैंग के सदस्य ट्रेन संख्या 13202 राजगीर जनता एक्सप्रेस के बी-2 कोच में मौजूद हैं। सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने ट्रेन के मिर्जापुर स्टेशन पहुंचते ही बी-2 कोच को चारों ओर से घेर लिया और चार संदिग्धों को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी सुरेन्द्र राजपूत, जॉनी, मुकेश कुमार तथा सुरेन्द्र के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से पांच चोरी के मोबाइल फोन, दो सोने की अंगूठियां, तीन चांदी की पायल तथा 4,900 रुपये नकद बरामद हुए।
Also Read: कांवड़ यात्रा 2026: सहारनपुर में 85 सेवा शिविर तैयार, प्लास्टिक पर रहेगा पूरा प्रतिबंध
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सांसी गैंग के सदस्य हैं और 7 से 8 लोगों के समूह में पूरे देश में ट्रेनों में वारदातों को अंजाम देते हैं। गैंग का एक सदस्य “मशीन” कहलाता है, जो सूजे जैसी नुकीली वस्तु की मदद से यात्रियों के ट्रॉली बैग और सूटकेस की चेन खोलकर कीमती सामान निकालने में माहिर होता है।
गैंग विशेष रूप से एसी कोच में सफर कर रहे परिवारों और सो रहे यात्रियों को निशाना बनाता था। ट्रेन रुकने के दौरान यात्रियों की मदद करने के बहाने उनका सामान खोलकर मोबाइल, जेवरात और नकदी चोरी कर ली जाती थी। वारदात के बाद गैंग के सदस्य अलग-अलग डिब्बों में बंटकर या सीसीटीवी से
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

















































