मिर्ज़ापुर: दो महीने से वेतन नहीं, केबीपीजी कॉलेज के शिक्षकों ने सोमवार के बाद से कार्य बहिष्कार का किया ऐलान

मिर्ज़ापुर: पिछले दो महीने से वेतन न मिलने के कारण के.बी.पी.जी. कॉलेज मिर्ज़ापुर के प्राध्यापकों ने सोमवार के बाद से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो.ज्योतीश्वर मिश्र ने खेद व्यक्त करते हुये कहा कि नियमित वेतन न मिलना प्राचार्य की अकुशलता और लापरवाही को दर्शाता है।

शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रमेश चन्द्र ओझा ने बताया कि प्राचार्य महाविद्यालय को समय न देकर पूरा ध्यान अपने व्यक्तिगत हितों में लगाते हैं जिस कारण महाविद्यालय तमाम तरह की समस्याओं से जूझ रहा है। वर्तमान में न केवल पठन-पाठन बाधित हुआ है, बल्कि प्राध्यापक और कर्मचारी वेतन के लिए भी मोहताज हो गये हैं।

Also Read: इटावा: सैफई साईं सेंटर में बिना कोच के तैयारी को मजबूर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, महीनों से खाली पड़े पदों पर नियुक्ति की मांग

विश्वविद्यालयी शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि प्रो.अशोक सिंह चंदेल और जनपदीय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. रत्नेश कुमार मिश्र ने भी महाविद्यालय की समस्याओं पर दुख व्यक्त किया।सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन में महाविद्यालय के प्रो.इन्दुभूषण द्विवेदी, प्रो.मकरंद जायसवाल, प्रो. राकेश शुक्ल, डॉ.प्रभात सिंह, डॉ. अमर बहादुर सरोज और डॉ.सत्यकेतु शुक्ल समेत तमाम प्राध्यापक शामिल रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं)