Home UP News UP: सीआरपीएफ जवान के घर लाखों की चोरी से हड़कंप, CCTV में...

UP: सीआरपीएफ जवान के घर लाखों की चोरी से हड़कंप, CCTV में कैद हुए तीन संदिग्ध चोर

इटावा: इकदिल थाना क्षेत्र के मानिकपुर मोड़ स्थित एक सीआरपीएफ जवान के घर लाखों रुपये की चोरी की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात चोर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिसमें देर रात तीन संदिग्ध लोग घर के आसपास घूमते नजर आ रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही इकदिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया। टीमों ने मौके से महत्वपूर्ण सुराग जुटाने का प्रयास किया।

Also Read; UP: बारिश बनी हादसे की वजह! डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोग घायल

जांच के दौरान घर के पीछे एक पिलर पर साड़ी बंधी हुई भी मिली, जिसके आधार पर पुलिस वारदात से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

चोरी की बड़ी वारदात के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का भरोसा जताया है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)