UP: बांदा में दर्दनाक हादसा, ई-रिक्शा पलटने से 9 वर्षीय मासूम की मौत, मां घायल

UP: शनिवार को तिंदवारी-परसौडा संपर्क मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार ई-रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।हादसे में ई-रिक्शा में सवार 9 वर्षीय मासूम शिवा की दबकर मौत हो गई, जबकि उसकी मां जय देवी घायल हो गईं।जानकारी के अनुसार परसौडा गांव निवासी शशिकांत मिश्र की पत्नी जय देवी उपचार कराने तिंदवारी आई थीं।

जानिए क्या है पूरा मामला?

उपचार के बाद वह अपने इकलौते बेटे शिवा के साथ ई-रिक्शा से गांव लौट रही थीं।रास्ते में हनुमान मंदिर के पास ई-रिक्शा अचानक पलट गया और मां-बेटे घायल हो गए।आनन-फानन में दोनों को पीएचसी तिंदवारी ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने 9 वर्षीय शिवा को मृत घोषित कर दिया।बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा आलोक मिश्रा ने आरोप लगाया कि ई-रिक्शा चालक शराब के नशे में धुत था और तेज रफ्तार व लापरवाही से वाहन चला रहा था।इसी लापरवाही के चलते हादसा होने का आरोप लगाया गया है।बताया गया कि शिवा अपने पिता की इकलौती संतान था और कस्बे के एक स्कूल में यूकेजी का छात्र था।

ALSO READ: UP: मथुरा में सुथरिया स्कूल मर्ज किए जाने पर ग्रामीणों का हंगामा, 4 किमी दूर भेजने का किया विरोध

जिस मासूम को परिवार के लोग भविष्य के सपने संजोकर पढ़ा रहे थे, उसकी अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस मामले की जांच कर रही है।हादसे के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)