जिस साले की शादी में डांस कर फेमस हुए डब्बू अंकल, उसे बदमाशों ने मारी गोली

गोविंदा का डांस स्टाइल कॉपी कर रातों रात फेमस होने वाले ‘डब्बू अंकल’ के साले को गोली मार दी गई है.

 

मध्य प्रदेश के विदिशा में रहने वाल डब्बू अंकल’ यानी संजीव श्रीवास्तव पिछले महीनों में ‘डांसर अंकल’ के नाम से फेमस हो गए.  तब उनका एक डांस सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने साले की शादी में गोविंदा के गाने ‘मैं से मीना से न साकी से’ पर डांस कर रहे थे. ये वीडियो इतना वायरल हुआ कि इसने संजीव श्रीवास्तव को रातो-रात स्टार बना दिया.

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डब्बू अंकल जिस साले की शादी में डांस कर रहे थे उसी साले को गोली मारी गई है. साले का नाम कुशाग्र श्रीवास्तव है. बताया जा रहा है कि कुशाग्र को एक अज्ञात नकाबपोश ने गोली मारी है. घटना के बारे में पता चलते ही पड़ोसी कुशाग्र के घर पहुंचे और उसे घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. कुशाग्र की हालत गंभीर बताई जा रही है.