UP: अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग को लेकर जौनपुर में वकीलों का उपवास-धरना, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर गुरुवार को सिविल कोर्ट जौनपुर और कलेक्ट्रेट के अधिवक्ताओं ने एकदिवसीय शांतिपूर्ण उपवास एवं धरना प्रदर्शन किया। अधिवक्ता शिव कुमार मिश्र के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में अधिवक्ताओं की सुरक्षा और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दे उठाए गए।

धरना स्थल पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट जौनपुर ने अधिवक्ताओं से ज्ञापन प्राप्त किया और उसे राज्यपाल तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। अधिवक्ता शिव कुमार मिश्र ने कहा कि प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रस्तावित अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को विधानसभा से शीघ्र पारित कराया जाना चाहिए। उन्होंने कानून में अधिवक्ताओं को मजबूत कानूनी संरक्षण देने के साथ पीड़ित अधिवक्ताओं के लिए वित्तीय सहायता एवं क्षतिपूर्ति का प्रावधान किए जाने की मांग की।

ALSO READ: Mirzapur: नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला आशिक गिरफ्तार, कछवां पुलिस ने 48 घंटे में बरामद की किशोरी

उन्होंने कहा कि राजस्थान, कर्नाटक और तेलंगाना की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में भी अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कानून मंत्रालय किसी योग्य अधिवक्ता को सौंपने की मांग भी उठाई। साथ ही बताया कि मांग पूरी न होने पर जौनपुर से लखनऊ विधानसभा तक पैदल यात्रा की जाएगी।

धरने में सुरेंद्र प्रजापति, देवानंद मिश्रा, सकलैन हैदर, विकास यादव, आबिद सिद्दीकी, रामदेवल यादव, प्रतिभा सिंह, अभिषेक पाठक, विजय, जयशंकर बिंद, राजेंद्र प्रसाद यादव, मनोहर बिंद, पुष्पेंद्र निषाद, सोहेल खान, कैलाशनाथ और शैलेंद्र यादव सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)