Sonbhadra: बभनी-बीजपुर मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक ने दो भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

Sonbhadra: बभनी-बीजपुर मार्ग पर बुधवार रात को टहलने निकले दो सगे भाइयों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक भाई की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई बाल-बाल बच गया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

 

बभनी-बीजपुर मार्ग पर बुधवार रात को टहलने निकले दो सगे भाइयों को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में एक भाई की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई बाल-बाल बच गया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

जानिए क्या है पूरा मामला?

असनहर गांव निवासी दिनकर प्रसाद (32 वर्ष) और उनके छोटे भाई दिवाकर (30 वर्ष) पुत्रगण सूरज लाल बुधवार शाम करीब छह बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। जब दोनों भाई बभनी-बीजपुर मार्ग पर पहुंचे, तभी चपकी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित बाइक सवार ने उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि दिनकर प्रसाद सड़क के बीचों-बीच गिरे, जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं। वहीं, दिवाकर सड़क के किनारे गिरे, जिन्हें हल्की चोटें आईं।घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निजी साधन से घायल दिनकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया। वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही दिनकर ने दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और चीख-पुकार शुरू हो गई। मृतक दिनकर अपने पीछे तीन बच्चे (एक बेटी और दो बेटे) छोड़ गए हैं। घटना के बाद मां और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

ALSO READ: Bareilly: परिवार परामर्श केंद्र में तारीख पर तारीख, रिपोर्ट के लिए भटक रही पीड़िता

पुलिस की कार्रवाई

गुरुवार सुबह मृतक के पिता सूरज लाल ने घटना की सूचना बभनी थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया।मामले की जानकारी देते हुए बभनी थाने के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)