UP: फर्जी रजिस्ट्री और कूटरचित दस्तावेज मामले में वांछित मो. हैदर गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट में हुई कार्रवाई

आजमगढ़: जीयनपुर पुलिस ने फर्जी रजिस्ट्री और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर भूमि हड़पने के मामले में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी मो. हैदर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को चुनहवा चौराहा के पास से हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल 2025 को जीयनपुर निवासी गौतम प्रसाद चौरसिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मो. हैदर, अशहद और मो. आजम द्वारा कथित तौर पर फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कूटरचित दस्तावेज तैयार किए गए और भूमि की फर्जी रजिस्ट्री कराई गई। मामले में जीयनपुर थाने पर धारा 319(2), 318(4), 338, 336(3) और 340(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Also Read: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो: ‘स्वच्छ सुजल गांव’ में दिखेगा बदलता उत्तर प्रदेश

पुलिस के मुताबिक आरोपियों की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर की रिपोर्ट पर जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ ने 13 सितंबर 2026 को गैंग चार्ट का अनुमोदन किया। इसके बाद 23 सितंबर को जीयनपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत निरीक्षक अपराध शम्भूनाथ यादव ने पुलिस टीम के साथ मालटारी में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित मो. हैदर पुत्र निजामुद्दीन, निवासी रौजा सैफन पट्टी, थाना जीयनपुर को चुनहवा चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की।

Also Read: जौनपुर में खाकी पर बड़ा एक्शन, वसूली-लूट के मामले में सिपाही समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

आपराधिक इतिहास:

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ जीयनपुर थाने में वर्ष 2016 का मारपीट, तोड़फोड़ व धमकी से संबंधित मुकदमा, वर्ष 2025 का फर्जी रजिस्ट्री व कूटरचित दस्तावेज से संबंधित मुकदमा तथा वर्ष 2026 का गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तार करने वाली टीम:

निरीक्षक अपराध शम्भूनाथ यादव, कांस्टेबल अजय कुमार प्रथम, कांस्टेबल बुटाई शाह, रिजर्व कांस्टेबल प्रशान्त सिंह और रिजर्व कांस्टेबल मो. शाहिद।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)