UP: पूर्वांचल के जिलों में बदला मौसम का मिज़ाज, उमश भरी गर्मी से मिली राहत तो बारिश ने बढ़ाई आफत

UP: यूपी के मिर्ज़ापुर जिले में दो दिनों से जारी बारिश का क्रम तीसरे दिन शुक्रवार को भी फुहारों के बीच जारी रहा है। धान की फसल के लिए यह पानी जहां लाभप्रद बताया गया है वहीं हवाओं से बारिश ने सिहरन पैदा कर ठंड का आभास दिलाया है।

मिर्जापुर जनपद में 3 दिन से हो रही लगातार तेज हवाओं के साथ बरसात से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो उठा है। बारिश से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है और किसानों को धान की फसलों के लिए पानी मिला है, तो वहीं रोज़मर्रा के कामों में लगे होने वाले लोगों के समक्ष परेशानी खड़ी हो गई है। उन्हें बरसात के कारण घरों में बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। दूसरी ओर सड़कों पर फैला कीचड़ दुर्घटनाओं का का कारण बन रहा है।

Also Read: UP: झमाझम बारिश से राहत: रायबरेली में बदला मौसम का मिजाज, किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक

मौसम के जानकारों का मानना है कि चक्रवतीय तुफान का कहर होने के कारण का मिज़ाज बदला बदला सा हुआ है। दूसरी ओर ‌अरहर व तिल वाजरे सहित दलहनी फसलों के लिए बरसात का यही पानी नुक़सानदायक होना बताया जा रहा है।

वहीं देखा जाए तो उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल ख़ासकर मिर्ज़ापुर, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, प्रयागराज के जिलों में बदला-बदला मौसम का मिज़ाज उमश भरी गर्मी से राहत दिलाता है तो बारिश ने आफत बढ़ाई है। बारिश के फुहारों से कच्चे मकानों को खतरा बढ़ा है तो दूसरी ओर सड़कों गलियों में कीचड़ का साम्राज्य उत्पन्न होने से आवागमन भी दुरुह होने लगा है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)