बिजनौर में घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात, दहशत में ग्रामीण

बिजनौर: जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के ग्राम हीमपुर बुजुर्ग में दबंगों द्वारा एक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग किए जाने का आरोप लगा है, घटना पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बताया जा रहा है कि मामूली विवाद को लेकर दबंगों ने वारदात को अंजाम दिया है.

इस घटना से पहले किसी विवाद को लेकर पक्षों में कहासुनी होने और घायल युवक के अस्पताल जाने की बात कही जा रही है, बताया जा रहा है कि युवक के अस्पताल रवाना होने के बाद पीछे से पहुंचे दबंगों ने घर को निशाना बनाते हुए खुलेआम अंधाधुंध फायरिंग की. चर्चा है कि इस वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी स्थानीय न होकर बाहरी संदिग्‍‍ध बताए जा रहे हैं, और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

ALSO READ: Raebareli में जमीनी विवाद का खूनी अंत: एम्स में इलाज के दौरान घायल की मौत, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

युवक मोहम्मद साबिज ने बताया कि दबंग युवकों ने पहले उन पर हमला करने बुरी तरह से घायल कर दिया और बाद में उनके घर पर पहुंच अवैध तमंचे से कई फायरिंग कर दी. युवक द्वारा बताया गया है कि पास में ही लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है. फिलहाल पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है तो वहीं दिनदहाड़े हुई फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई.

फिलहाल पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है, लोगों का मानना है कि दबंगों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की है, और आरोपी वारदात को अंजाम देकर सीसीटीवी कैमरे में भागते हुए भी नजर आ रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)