चंदौली: मुगलसराय में मंगलवार की रात्रि पुलिस ने एक कथित फर्जी साइबर फ्रॉड गैंग का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, गैंग द्वारा साइबर फ्रॉड की गतिविधियां संचालित किए जाने की आशंका है। सूचना के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कुछ लोगों को पकड़ा है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
मामले की जानकारी देते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि साइबर फ्रॉड के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ के साथ ही उनके सिस्टम और अन्य सामान की भी जांच की जा रही है।
सीओ ने बताया कि अभी यह पता लगाया जा रहा है कि इस गैंग द्वारा कहां-कहां और किस तरह की गतिविधियों को अंजाम दिया गया। जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने आएगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।














