आजकल बाल झड़ने, कमजोर होने और रूखे दिखने की समस्या आम होती जा रही है। विशेषज्ञों के अनुसार, सिर्फ शैम्पू बदलना बालों की असली देखभाल के लिए पर्याप्त नहीं है। असली निखार आता है सही ऑयलिंग रूटीन से, जो स्कैल्प को पोषण देकर बालों को अंदर से मजबूत बनाता है। इससे बाल लंबे, घने और काले बन सकते हैं।
नारियल का तेल, बालों की ग्रोथ का सुपरफूड
नारियल का तेल फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है, जो बालों की ग्रोथ में मदद करता है। यह स्कैल्प और बालों को गहराई से मॉइस्चराइज़ करता है और बालों को हाइग्रल थकान से होने वाले नुकसान से बचाता है। विशेषज्ञों की सलाह है कि हमेशा कोल्ड-प्रेस्ड नारियल तेल का इस्तेमाल करें। इसे हल्का गर्म करके करी पत्ते डालें और 10-15 मिनट तक हल्की मसाज करें। रात भर छोड़कर सुबह शैम्पू से धोना सबसे प्रभावी तरीका है।
बादाम का तेल, स्कैल्प और बालों दोनों के लिए बेहतरीन
बादाम के तेल में विटामिन, प्रोटीन और टोकोफेरॉल मौजूद होते हैं, जो बालों की ग्रोथ को बढ़ाते हैं। यह हल्का होने के कारण स्कैल्प में जल्दी अवशोषित हो जाता है और एक्जिमा व सोरायसिस जैसी समस्याओं में मदद करता है। रात में स्कैल्प और बालों में 10-15 मिनट मसाज करके छोड़ दें और सुबह हल्के शैम्पू से धोएं। साथ ही, कुछ बूंदें कंडीशनर में मिलाकर बालों को चमकदार बनाया जा सकता है।
कैस्टर ऑयल, आकर्षक और घने बालों के लिए
कैस्टर ऑयल में विटामिन E, मिनरल्स और प्रोटीन के साथ रिसिनोलिक एसिड होता है, जो स्कैल्प की सूजन कम करने में मदद करता है। यह बालों को मॉइस्चराइज़ करता है, मुलायम बनाता है और तेज़ ग्रोथ को बढ़ावा देता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसे तिल के तेल के साथ मिलाकर हल्का गर्म करना चाहिए और स्कैल्प पर लगाने के बाद रात भर छोड़ देना चाहिए। यह रूखी और पपड़ीदार स्कैल्प के लिए सबसे उपयुक्त है।
Also Read : कड़वा करेला सेहत के लिए अमृत, जानिए इसके जबरदस्त फायदे
नियमित ऑयलिंग से पाएं लंबे और घने बाल
विशेषज्ञ हफ्ते में दो-तीन बार ऑयलिंग करने की सलाह देते हैं। सही तकनीक और सही तेल के इस्तेमाल से बाल अंदर से मजबूत होते हैं, झड़ना कम होता है और बाल लंबे व घने दिखते हैं। नारियल, बादाम और कैस्टर तेल का नियमित इस्तेमाल आपकी बालों की देखभाल को नया आयाम दे सकता है और प्राकृतिक चमक भी लौटाता है।















































