मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ में अवैध कट्टा फैक्ट्री का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार पुलिस ने एक घर के तहखाने में चल रही कट्टा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस बार फैक्ट्री का रास्ता कमरे में रखी कपड़ों की अलमारी के नीचे से होकर जाता था।
तहखाने में छिपी कट्टा फैक्ट्री का भंडाफोड़, सरगना इमरान समेत 4 गिरफ्तार
मेरठ जिले में अवैध हथियार बनाने का नेटवर्क लगातार सक्रिय है। पुलिस ने एक हफ्ते के अंदर दूसरी बार बड़ी कट्टा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस बार फैक्ट्री एक घर के तहखाने में चल रही थी, जिसका प्रवेश द्वार कमरे में रखी कपड़ों की अलमारी के नीचे छिपाया गया था।
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
मेरठ पुलिस ने इस छापेमारी में सरगना इमरान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक BCA का छात्र भी शामिल है। पुलिस ने तहखाने से तैयार कट्टे, अधबने कट्टे, खराद मशीन, पिस्टल, तमंचे बनाने के औजार और कच्चा माल बरामद किया है।
तहखाने तक पहुंचने का अनोखा तरीका
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलमारी को हटाकर नीचे बने गुप्त रास्ते से तहखाने में जाते थे। इस तरीके से उन्होंने फैक्ट्री को आम नजरों से पूरी तरह छिपा रखा था।
मेरठ बनता जा रहा ‘मुंगेर’
मेरठ में अवैध कट्टा फैक्टरियों का लगातार पकड़ में आना चिंताजनक है। जिले को अब धीरे-धीरे बिहार के मुंगेर की तरह ‘कट्टा फैक्ट्री’ का गढ़ बनते देखा जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि इन फैक्टरियों का नेटवर्क दिल्ली-NCR और पश्चिमी यूपी तक फैला हुआ है।














































